खाई में गिरकर नशेड़ी घायल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शराब के नशे में अधेड़ सडक़ के किनारे खाई में गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगडऩे पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कृष्ण पाल उम्र 42 वर्ष पुत्र नवीचंद्र निवासी लहरा कायमगंज अपने दोस्तों के साथ फैजबाग आया था। फैजबाग से घर वापस आते समय कृष्णपाल शराब के नशे में था। नशे में होने के कारण रोड के किनारे खाई में वह गिर गया। राहगीरों ने जब अधेड़ को पड़ा देखा, तो उसे खाई से उठाकर सडक़ के किनारे बैठाया और १०८ एंबूलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चोट गंभीर होने पर उसे डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *