कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में काफी मरीज पहुंचे। गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल रेफर किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामादेवी, प्रधान सर्वेश चौहान, जितेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कैंप में चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी ने सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, खांसी, बीपी, शुगर के 240 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। इसके अलावा न्यूरो, हड्डी, नाक, कान, गला के भी मरीज का उपचार किया गया। गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां चिकित्साधीक्षक डॉ0 मंगल पांडे ने भर्ती कर उपचार किया। शिविर के मरीजों को रियायत दर पर उपचार किया गया। हमारे हॉस्पिटल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ0 अदिति तिवारी व जनरल सर्जन अभिनव तिवारी द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक फ्री ओपीडी की जाती है। इस दौरान अरविंद सिंह, नरेश सिंह, रामकरन, राघवेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, शैलेंद्र सिंह, दिलदार सिंह, गोपी सक्सेना, विमला, ऋषभ सिंह, शैलेंद्र फौजी, नितिन गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
