फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाइक सवार को डंडा मारकर बदमाश मोबाइल और बाइक लूटकर फरार हो गया। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार अयूब उम्र 22 वर्ष पुत्र असलम निवासी अमेठी जदीद थाना कादरीगेटखटकपुरा के एक होटल से खाना लेकर बाइक से जा रहा था। अयूब की बाइक के आगे एक युवक चल रहा था। उसके हाथ में डंडा था। जब अयूब की बाइक उसके 10 या 20 कदम आगे हुई, तब उस व्यक्ति ने अंबेडकर स्कूल के पास अयूब के सिर पर डंडा मारकर उसे घायल कर दियाष। जब अयूब को होश आया, तब उसकी जेब में 6500 रुपये और मोबाइल गायब था तथा बाइक भी नहीं थी। अयूब डरा हुआ था। वह सीधे भागते हुए अपने घर की ओर चला गया। परिजनों ने जब आयूब का सर फटा देखा, तो १०८ एंबूलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबूलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
बदमाश ने डंडा मारकर छीनी नकदी व बाइक
