प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ ने सभी को दी बधाई
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डायमंड जंबूरी चेन्नई से लौटे सभी प्रतिभागियों छात्रों तथा उनके प्रशिक्षक योगेश कुमार को स्तोगी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी व उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान, स्काउट मास्टर डॉ0 यशवंत सिंह राठौड़ तथा विद्यालय के शिक्षक निलेश कुमार, नागेंद्र पाल सिंह, सुनील शर्मा, शरद कुमार, संजीत सिंह चौहान कैप्टन ने बधाई दी है। छात्रों को प्रधानाचार्य ने माला पहनकर सम्मानित किया तथा उनके प्रशिक्षक योगेश कुमार को जिला संगठन कमिश्नर प्रभारी स्काउट द्वारा मिठाई खिलाकर व माला पहनकर सम्मानित किया गया। स्काउट मास्टर डॉ0 यशवंत सिंह ने भी प्रतिभागी छात्रों और प्रधानाचार्य को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह बच्चे हमारे देश का भविष्य है, सात देशों के बीच होने वाली प्रति स्पर्धा में इन छात्रों ने उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके लिए यह सभी बधाई के पात्र हैं। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट ने छात्रों को बहुत शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्काउट मास्टर डॉ0 यशवंत सिंह राठौड़ ने भी बच्चों के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की व प्रशिक्षण योगेश कुमार को बधाई दी।
डायमंड जंबूरी चेन्नई से लौटे छात्रों व प्रशिक्षक को किया गया सम्मानित
