फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आदित्य कृपा गिरी महाराज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय भारती महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री जयकांत वत्स और प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कौशलेंद्र द्विवेदी आदि सभी अतिथियों का गुरुवार को रामनगरिया पांचाल घाट आगमन पर फतेहगढ़-फर्रुखाबाद नगर में जगह-जगह पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। संगठन के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि फतेहगढ़ में चूड़ी वाली गली के पास संगठन के युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल और युवा जिला महामंत्री प्रबल महेश्वरी तथा फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता के साथ फतेहगढ़ के व्यापारियों ने स्वागत किया। लाल गेट पर फर्रुखाबाद के नगर अध्यक्ष अजय मल्होत्रा व महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कादरी गेट तिराहा पर संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कानपुर मंडल के संगठन मंत्री एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, जिला सह महामंत्री आनंद स्वरूप वर्मा, उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष प्रीति सुमन तिवारी, फर्रुखाबाद नगर की महिला इकाई की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित कई अन्य व्यापारियों ने भी फूल मालाओं से स्वागत किया।
हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह-जगह व्यापार मण्डल ने किया स्वागत
