उन्नाव, समृद्धि न्यूज। कानपुर नगर में RTO कार्यालय में हेड क्लर्क पद पर तैनात राम प्रवेश शर्मा की उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार को उस वक्त हुई, जब वो अपने लखनऊ स्थित घर से कानपुर ड्यूटी पर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, दही थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर गुरुवार को RTO कार्यालय कानपुर नगर में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत राम प्रवेश शर्मा की ट्रेन की चपेट में मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरे यात्रियों ने रेलवे विभाग को जानकारी दी।जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना दही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान राम प्रवेश शर्मा निवासी C-25/4, पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज, लखनऊ के रूप में की। बताया जा रहा है कि राम प्रवेश शर्मा लखनऊ से ट्रेन में सवार होकर कानपुर अपनी नौकरी के लिए जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। राम प्रवेश शर्मा की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शोक में डूबे हुए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है और उनके आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
