तीन अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर हुए फरार, पुुलिस कर रही तलाश
बीती 1 जनवरी को राजेपुर में मुनीम को गोली मारकर की थी लूटपाट
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूट के २६ हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी/सर्विलांस थाना राजेपुर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान 02 नफर अभियुक्तगण शिवम यादव व सुमित यादव को गिरफ्तार किया गया तथा 03 नफर अभियुक्त रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। अभियुक्त सुमित यादव उपरोक्त के पैर में गोली लगने के कारण डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पुलिसकर्मियों की निगरानी में इलाज चल रहा है। मौके से अभियुक्तगणों के कब्जे से मुकदमे से सम्बन्धित 26000/- रूपये बरामद किये गये।
पुलिस मुठभेड में प्रयुक्त असलाह व कारतूस बरामद किये गये। पुलिस ने धारा १०९/३१७(२) व ३/२५ आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। दिनांक ०१.०२.२०२५ को थाना राजेपुर क्षेत्र में पीडि़त लकी खान पुत्र इकबाल खान निवासी ग्राम कुतलूपुर थाना राजेपुर जनपद फतेहगढ़ के लिखित प्रा0पत्र के आधार पर सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में सवार बदमाशों द्वारा पीडि़त के मुनीम रामऔतार को तमंचे से गोली मारकर घायल करना व पीडि़त की मोटर साइकिल नं0 यूपी76एके5184 के आगे कार लगाकर थैला छीन लेना जिसमें एक लाख सत्तर हजार रुपये नगद व दो गांठे जेवरात की जिसमें एक 20 हजार की व एक 25 हजार की छीनकर भागने के सम्बन्ध में मु0अ0स0 11/25 धारा-309(४) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 05-०6.02.2025 की रात्रि संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेंकिग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार को बैरियर पर रुकने का इशारा किया गया। जिस पर कार सवार अभियुक्तगणों द्वारा बैरियर तोडक़र भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा 3 अदद गाड़ी स्विफ्ट डिजायर फोर व्हीलर रंग सफेद व 02 अदद पेन कार्ड, 02 अदद आधार कार्ड व 01 अदद ड्राइविंग लाइसेन्स, 02 अदद एटीएम कार्ड, 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-109/317(2) व 3/25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
लूट के दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 26 हजार रुपये बरामद
