फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय युवक ग्राउंड पर गिर गया। जिससे उसके पैर में गम्भीर चोट आयी। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार नक्श श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष पुत्र शंभू दयाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम राजारामपुर मेई थाना नवाबगंज गुरुवार को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आया था। ग्राउंड पर दौड़ लगाते समय अचानक वह गिर गया। जिससे नक्श के पैर में काफी चोट आयी। मौके पर १०८ एंबूलेंस बुलायी गयी। जिसे एंबूलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ लगा रहा युवक ग्राउंड पर गिरकर घायल
