भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों,पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं- अजय राय

 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज ने गुरुवार को सहनवा (सरदार पटेल वार्ड) पहुंचकर दलित युवती की दुष्कर्म के बाद की गयी निर्मम हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा पीड़ित परिवार को बीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।इसके पश्चात श्री राय ने बीकापुर विधानसभा के ग्राम सरियावा पहुंचकर बेरहमी से दलित युवक की हत्या पर संवेदना व्यक्त की तथा उनके परिजनों से भी मिले।
इससे पूर्व नगर की सीमा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का सहादतगंज में स्वागत किया गया।यहां पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें गदा भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष श्री राय ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के जंगलराज में दलितों,आदिवासियों,पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है।बहुजन विरोधी भाजपा शासन,खासकर उत्तर प्रदेश में,दलितों पर जघन्य अत्याचार,अन्याय और हत्याओं में वृद्धि कर रहा है।उन्होंने कहा प्रदेश सरकार को पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि परिवार को न्यायालय के मुकदमे में कोई सहायता होगी तो कांग्रेस पार्टी उनकी पूरी सहायता करेगी। सरकार को इन मुकदमों को किस तरह पहले करनी चाहिए की हत्या आरोपियों को कम से कम मौत की सजा मिले।प्रदेश अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल,जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह,चेतनारायण सिंह, अनिल सिंह,बसंत मिश्रा,पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,शिवपूजन पांडेय,संजय तिवारी,तेज बली पांडेय,राजकुमार पांडेय,धीरेंद्र सिंह बबलू,पंकज सिंह,रेनू राय, सविता यादव,कप्तान सिंह, अमित वर्मा,सुरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार राय,देव कुमार वर्मा तथा रोहित यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *