कैरियर स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा मंच है: डीएम
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कालेज फतेहगढ़ में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कैरियर मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र एवं जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी और डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी, प्राचार्य आई0टी0आई0 कार्यदेशक बृजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय पालीटेक्निक दयाचन्द, नगर उद्योग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष सदानन्द शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, नोडल सौरभ प्रताप सिंह, आयोजक दीपिका राजपूत, जिला समन्वयक मनेन्द्र मिश्र आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी का सरस्वती विद्या मंदिर इ0 का0 फतेहगढ़ की बैण्ड टीम ने जोरदार स्वागत किया व एन0सी0सी0 कैडेट्स ने अतिथियों को सलामी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अतिथियों को पुष्प व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कालेज फतेहगढ़ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की व मदन मोहन कानोडिया बालिका इ0का0 की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को कैरियर के नये आयाम प्राप्त करने के लिये यह कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर मंच है। जनपद स्तरीय कैरियर मेले में एक साथ कई विभागों के अधिकारियों के द्वारा उन्हें उनके कैरियर चुनने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कैरियर मार्गदर्शन की उपयोगिता को समझाया। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य निर्माण हेतु कार्यक्रम को कराया जा रहा है। उन्होंने कई उदाहरण देते हुये कहा कि आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं वहाँ जाइये, मगर आप अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से लगना होगा, तो निश्चित ही आपको अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही अन्य लोगों ने भी जानकारियां दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि नई शिक्षा योजना के तहत छात्र-छात्रायें कई प्रकार के कैरियर को चुन सकते हैं तथा आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं जा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधनाचार्य व छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
जनपद स्तरीय कैरियर मेले का हुआ आयोजन
