AAP को ’15 करोड़ के ऑफर’ पर बवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान से पहले ही सियासी बवाल मच गया है. बीते दिनों अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह समेत कई लोगों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के सात विधायकों को बीजेपी ने 15 करोड़ रुपये ‘रिश्वत’ के रूप में ऑफर किए हैं, ताकि ये एमएलए पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो जाएं.  इसको लेकर अब दिल्ली बीजेपी जनरल सेक्रेटरी विष्णु मित्तल ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखा. वहीं, इन आरोपों पर बीजेपी महासचिव विष्णु मित्तल ने एलजी से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और अन्य जांच एजेंसियों को एफआईआर दर्ज करने और इस मामले में विस्तृत जांच करने का अनुरोध किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *