दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. वोटों की गिनती शुरू हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले गए थे. दिल्ली में 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2020 की तुलना में लगभग 2.5 प्रतिशत कम है
करोल बाग सीट पर दुष्यंत गौतम पीछे
उत्तम नगर में भाजपा 3600 वोट से आगे चल रही है। करोल बाग सीट पर दो राउंज के बाद भाजपा के दुष्यंत गौतम चार हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार मोनू आगे हैं।
बुराड़ी और मॉडल टाउन सीट पर आप की बढ़त
दूसरे राउंड में मॉडल टाउन में आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी 500 वोटों से आगे हैं। बुराड़ी विधानसभा सीट पर आप 1000 से बढ़त लिए हुए है। आप के प्रत्याशी संजीव झा हैं। इस सीट पर जेडीयू गठबंधन के साथ भाजपा चुनाव लड़ रही है।
बीजेपी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू किया
दिल्ली में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. इस बीच बीजेपी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. बीजेपी 42 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
अवध ओझा ने बीजेपी उम्मीदवार से मिलाया हाथ
पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा के रविंदर सिंह नेगी सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मतगणना केंद्र पर आप के उम्मीदवार अवध ओझा से हाथ मिलाया. कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चौधरी भी मौजूद हैं. पटपड़गंज सीट से आप के अवध ओझा पीछे चल रहे हैं और भाजपा के रविंदर सिंह नेगी आगे चल रहे हैं.
#DelhiElections2025 | BJP's Ravinder Singh Negi from Patparganj assembly seat shakes hand with AAP's candidate Avadh Ojha at CWG Sports Complex counting centre. Congress' candidate Anil Chaudhary is also prsent
AAP's Avadh Ojha trailing from the Patparganj seat, and BJP's… pic.twitter.com/sMyOq8T26B
— ANI (@ANI) February 8, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वह पहले ही कह चुके थे कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है.ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘मैंने तो कल रात को यहां (ग्वालियर) आने के पहले दिल्ली में ही कह दिया था कि 12 घंटे का इंतजार है, दिल्ली में स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है.’ उन्होंने यह भी कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए सब कुछ साफ हो जाएगा.
