30944 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे

30944 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे

मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना में 11वां राउंड पूरे होने के बाद 30944 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। राउंड 11 के बाद भाजपा को 58221 और सपा को 27202 वोट प्राप्त हुए हैं।

मिल्कीपुर में 10 दौर की गिनती पूरी

मिल्कीपुर में 10 दौर की गिनती पूरी हो चुकी है. बीजेपी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान अब 28530 वोट से आगे निकल गए हैं. चंद्रभानु को 53193 वोट मिले जबकि सपा के अजीत प्रसाद को 24588 वोट आए हैं.

PM मोदी और CM योगी को धन्यवादः चंद्रभानु

बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान बड़ी बढ़त के बीच कहा कि हम पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद देते हैं, जिनके कुशल नेतृत्व के कारण मिल्कीपुर की जनता ने अपना अपार जन समर्थन दिया. सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है. भारतीय जनता पार्टी की नीति और कृतियों से प्रभावित होकर मिल्कीपुर की जनता ने वोट दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *