दिल्ली: बीजेपी प्रचंड जीत की ओर, झाड़ू के बिखरे तिनके

बीजेपी प्रचंड जीत की ओर, झाड़ू के बिखरे तिनके

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है. उसकी लीड लगातार बढ़ती जा रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है. सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की है. उसका इस बार भी खाता खुलते नहीं दिखाई दे रहा है.

AAP शराब और पैसे में उलझ गई… अन्ना हजारे ने बोला हमला

दिल्ली चुनाव नतीजों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, “मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार के पास चरित्र होना चाहिए, अच्छे विचार होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए. लेकिन, उन्हें (आप) यह बात समझ में नहीं आई. वे शराब और पैसे में उलझ गए, इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं. लोगों ने देखा कि वे (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं लेकिन शराब में लिप्त रहते हैं. राजनीति में आरोप लगते रहते हैं. किसी को यह साबित करना पड़ता है कि वह दोषी नहीं है. सच-सच ही रहेगा. जब बैठक हुई, तो मैंने तय कर लिया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं.”

पीएम मोदी आज शाम जाएंगे बीजेपी दफ्तर

दिल्ली में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजकर 45 मिनट पर बीजेपी दफ्तर जाएंगे. वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं.

तिहाड़ जाएंगे केजरीवाल, सभी मॉडल फेल- योगेंद्र चंदोलिया

बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, “मैं दिल्ली की जनता को पीएम मोदी की अपील सुनने के लिए धन्यवाद देता हूं. केजरीवाल सभी मॉडलों में धराशायी हो गए हैं. यह तय है कि केजरीवाल तिहाड़ जाएंगे. वह सीएम बनना चाहते थे, लेकिन अब वह विधायक भी नहीं रहेंगे. पार्टी हाईकमान द्वारा चुना गया कोई भी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली का अगला सीएम होगा.”

मॉडल टाउन, शकूर बस्ती, आदर्श नगर और वजीरपुर चारों सीटों पर भाजपा आगे

  • गांधी नगर विधानसभा सीट पर सात राउंड के बाद भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 7653 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • द्वारका सीट पर भाजपा 4800 वोट से आगे।
  • मटियामहल सीट पर भाजपा 14600 वोट से आगे।
  • नजफगढ़ सीट पर बीजेपी 19200 वोट से आगे।
  • कोंडली विधानसभा सीट पर 11 राउंड पूरे। आप के कुलदीप कुमार मोनू 7892 वोट से आगे।
  • मॉडल टाउन, शकूर बस्ती, आदर्श नगर और वजीरपुर चारों सीटों पर भाजपा आगे।

इन सीटों पर भाजपा आगे

  • नजफगढ़ सीट पर भाजपा 16,200 वोट से आगे।
  • उत्तमनगर सीट पर भाजपा 5900 वोट से आगे।
  • लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर 6 राउंड तक भाजपा के अभय वर्मा 1862 वोट से आगे।
  • गांधी नगर विधानसभा सीट पर 6 राउंड के बाद भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 5264 वोट से आगे।
  • मॉडल टाउन में आठवें राउंड तक भाजपा 7000 वोटों से आगे।
  • शकूर बस्ती में आठवें राउंड में भाजपा को 5692 और आप को 2603 वोट मिले हैं।

आतिशी करीब दो हजार वोट से पीछे

  • लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर पांच राउंड तक भाजपा के अभय वर्मा 430 वोट से आगे हैं।
  • देवली सीट से आप के प्रेम चौहान आगे चल रहे हैं।
  • बिजवासन सीट पर भाजपा 6100 वोट से आगे।
  • पालम सीट पर भाजपा 1860 वोट से आगे।
  • कालकाजी सीट पर राउंड आठ के बाद आतिशी करीब दो हजार वोट से पीछे चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *