मिल्कीपुर उपचुनाव: 21 में राउंड में भाजपा को 107533 मत मिले

भाजपा को 107533 मत मिले

मिल्कीपुर उपचुनाव में राउंड 21 के बाद भाजपा को 107533 मत प्राप्त हुए। सपा को 57266 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 3717 मत प्राप्त हुए।

सूर्यकुंड पर अनुष्ठान के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान, उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर निर्णायक बढ़त पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की संभावित जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़े के बीच रंग और गुलाल उड़े।

भाजपा में जश्न

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर भाजपा की ओर से निर्णायक बढ़त बनाए जाने के बाद जश्न शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। एक-दूसरे को संभावित जीत की बधाई भी दी।

‘2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी’

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “आज दिल्ली को प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चलने वाली सरकार मिली है… मिल्कीपुर की ऐतिहासिक जीत पर मैं भाजपा उम्मीदवार को बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी हारी है। ये शुरुआत है, 2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *