सूर्यांश पाठक बने मैन ऑफ द सीरीज, सुंदरम बने मैन ऑफ द मैच
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। रोशनाबाद में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शमशाबाद की टीम ने समसपुर को 80 रनों से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की। पहले खेलते हुए शमसाबाद की टीम ने 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। शमसाबाद की तरफ बैटिंग करते हुए सिप्पी ने सर्वाधिक 55 रन व सचिन ने 35 व सुंदरम ने 28 रनों की पारी खेली। वहीं समसपुर की ओर से गेंदबाज अखिल ने 5 खिलाडिय़ों को आउट किया। वहीं समसपुर की टीम के बल्लेबाज जल्दी जल्दी आउट होते चले गये। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक विश्व प्रकाश चतुर्वेदी एडवोकेट प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य व मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाकियू लोक शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल ने विजेता टीम को ट्राफी व 11 हजार रूपये तथा उपविजेता टीम को 51 सौ का पुरस्कार दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि स्वदेश गंगवार ने भी विजेता टीम को 11 सौ रुपए का पुरस्कार दिया। कमेटी अध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी ने सभी दर्शकों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान टूर्नामेंट के सहयोगी यादवेंद्र गंगवार एडवोकेट, मो0 साबिर खान, सुमंत कुमार, शानू गंगवार, सत्यम गंगवार, ब्रजमोहन, रमन, शरद, भल्लू गंगवार, अटल चतुर्वेदी, अवनेंद्र सिंह, अतुल कुमार सहित तमाम लोगों ने व्यवस्थाएं देखीं।
समसपुर को हराकर शमसाबाद ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
