पूर्व रंजिश के चलते सरे बाजार युवक पर लाठी-डंडों से हमला

पीडि़त कथा भागवत के लिए सामान की खरीददारी करने बाजार आया था
आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की उठायी मांग
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर गढिय़ा शरीफपुर छिछनी निवासी अमित कुमार पुत्र श्रीराम के साथ भीड़ भरे बाजार में उस वक्त दबंग आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश के चलते गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की गई जब वह गांव में हो रही कथा भागवत के कार्यक्रम में उपयोग होने वाली आवश्यक सामान की खरीदारी कर रहा था। घटना के संबंध में बताया गया है शनिवार की दोपहर 1 बजे के करीब वह कथावाचक के साथ कथा भागवत के प्रोग्राम में उपयोग होने वाले आवश्यक सामान की खरीदारी करने कथा बाजार आया था। खरीददारी के दौरान गांव के ही राजकुमार पुत्र अजय पाल, अनिल कुमार पुत्र रंजीत अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर आ धमका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस मारपीट की घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुन आसपास मौजूद दुकानदारों ने दौडक़र पीडि़त को जैसे तैसे बचाया। इस दौरान सभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि आज तो बच गया अगली बार नहीं बचेगा। इस संबंध में पीडि़त ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर ज्ञात अज्ञात सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर दूसरे पक्ष के राजकुमार पुत्र अजय पाल तथा अनिल कुमार पुत्र रामजीत ने यहीं के निवासी नन्हें, रघुनंदन, सुखनंदन पुत्रगण श्रीराम, प्रमोद तथा सुरेंद्र कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा वह अवश्य कार्य से शमशाबाद आया था। अंबर मेडिकल स्टोर के निकट उक्त लोगों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की। पीडि़त ने थाना पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *