समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र कुमार द्वारा कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय,मुमताज नगर में बच्चो को अल्बांडाजोल दवा खिलाकर अभियान का प्रारंभ किया गया।जिले में एक वर्ष से 19 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों और युवाओं का यह दवा खिलाई जाएगी।प्राथमिक विद्यालय में 45 बच्चो को तथा आंगनबाड़ी से तीन बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई।दवा खिलाते समय इस बात का ध्यान रखना है कि किसी बच्चे और युवा को यह दवा खाली पेट नही खिलानी है।हर छह माह के बाद यह दवा खिलाई जाती है।पूर्व में यह दवा अगस्त 2024 माह में खिलाई गई थी। माह फरवरी हेतु कुल 1340400 बच्चो को दवा खिलाने का लक्ष्य है जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध करा दी गई है।जनपद में कुल 2022 सरकारी/मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज है,916 प्राइवेट स्कूल एवं 2381 आंगनबाड़ी केंद्र है जिन पर सोमवार को यह दवा खिलाई जा रही है।यदि किसी भी कारण से कोई बच्चा दवा खाने से छूट जाता है तो उसे इन्ही केंद्रो पर आगामी 14 फरवरी को यह दवा खिलाई जाएगी।इस कार्यक्रम में अर्बन नोडल डॉ वी पी त्रिपाठी, डी.एच.ई आईओ डी.पी.सिंह, बी.ई.ओ.शैलेन्द्र कुमार,ग्राम प्रधान कुसुम लता यादव,डी.सी पी.एम अमित कुमार, आर.के.एस के कोऑर्डिनेटर सतीश वर्मा,कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय मुमताज नगर की प्रधान अध्यापिका अख्तर बानो एवं अन्य अध्यापक दिनेश चंद्र शुक्ला,अखिलेश शुक्ला, अध्यापिका मंजू शुक्ला,पूनम मिश्रा आदि साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा के अधीक्षक डॉ अखिलेश रंजन,ए.आर.ओ, बी.पी.एम.,बी.सी.पी.एम., सी.एच.ओ.,आबीएसके टीम, आंगनवाड़ी एवं आशा आदि स्टाफ उपस्थित था।
