मेला रामनगरिया में ज्योतिष विज्ञान सम्मेलन का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीरामनगरिया के सांस्कृतिक पाण्डाल में विशाल ज्योतिष विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हुआ। अध्यक्षता बदायूं से आये आचार्य राम बहादुर पाण्डेय ने की। संचालन डा0 कृष्णकांत अक्षर ने किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रही। आचार्य कविध्वज मिश्र ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। हरदोई से आये ज्योतिष व आयुर्वेद डा0 डा0आर0 राजपूत ने ज्योतिष और आयुर्वेद के संबंध पर प्रकाश डाला। ज्योतिष की शोध छात्रा गीता भारद्वाज ने विज्ञान पर शोध पढ़ पड़ा। एटा के प्रवेश चतुर्वेदी ने मुहूर्त विज्ञान पर प्रकाश डाला। आचार्य ज्योति स्वरुप अग्निहोत्री ने मंगल दोष की विस्तृत व्याख्या करते हुए उसकी शांति के उपाय बताये। आचार्य श्याम देव ने ज्योतिष के महत्वपूर्ण अंग हस्तरेखा विज्ञान की सत्यतापर प्रकाश डालते हुए प्रमुख रेखाओं की विवेचना की। आचार्य रामबहादुर ने कहा कि हमें ज्योतिष की पग-पग पर जरुरत पड़ती है। सारे संस्कार, यात्रा आदि जटिल रोगों में ज्योतिष विज्ञान हमारी सहायता करता है। जीवन में सफलता पाने के लिए ज्योतिष अनिवार्य है। आचार्य डा0 कृष्णकांत अक्षर ने विदेशों में भारतीय ज्योतिष की लोकप्रियता पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में भारती मिश्रा, वैभव सोमवंशी, सुधीर कुशवाहा, ब्रह्मानंद, विवेक, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *