भंडारे के लिए बन रहे खाने के दौरान लगी आग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया स्थित भाकियू कार्यालय में भंडारे का खाना बनाते समय गैंस लींकेज होने से आग लग गयी। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने तत्परता का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादासा होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मेला रामनगरिया में दोपहर करीब २:३० बजे भाकियू कार्यालय के बाहर भंडारे के लिए खाना बनाया जा रहा था, तभी सिलेंडर लींक होने से आसपास लगी कनातों में आग लग गयी। जिससे अफरा तफरी मच गयी। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने तत्परता का परिचय देते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया। लोगों का कहना था कि यदि आग विकराल हो जाती, तो उस पर काबू पाना असम्भव हो जाता है। आग बुझ जाने पर कर्मचारियों के अलावा आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर एडीएम सुभाषचंद्र प्रजापति, फायर ब्रिगेड के प्रभारी वी.एल. यादव, महेशचंद्र, सत्यप्रकाश यादव, राजेश कुमार, एफ.एम. शिवम, रामप्रकाश, दीपक वर्मा, आशीष उपाध्याय, सुहेल गौरी, विनोद कुमार, मेला प्रभारी संजय कुमार राय, थाना कादरीगेट आमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *