फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया में पंचदसनामा जूना अखाड़ा में महंत सत्यगिरि महाराज के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में साधु संतों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर दूरदराज से आये भक्तों ने हर-हर गंगे के बीच गंगा में डूबकी लगायी। इसके बाद मेले में कई स्थानों पर चल रहे भंडारों में जाकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पंचदसनामा जूना अखाड़ा की ओर से भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में साधु संतों व कल्पवासियों व भक्तों ने पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भइयन मिश्रा, मंथन ठाकुर, कीर्ति ठाकुर, वेद प्रकाश गुप्ता, विपिन गिरि, कौशिकी, बेबी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
पंचदसनामा जूना अखाड़ा में सत्यगिरि महाराज ने कराया विशाल भंडारा
