कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिनो ग्राम पंचायत सचिव का रिश्वत लेते व शराब पीने के संदर्भ में हमारे समाचार पत्र ने सबसे पहले प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान उच्चाधिकारियों ने लिया और सचिव के खिलाफ जांच के लिए कमेटी बनायी गई। प्रथम दृष्टि में सचिव की भूमिका संदिग्ध पाये जाने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। रिश्वत लेने के मामले की जांच चल रही है।
बताते चले कि ब्लाक कायमगज की ग्राम पंचायत रायपुर चिनघटपुर, इकलहरा, कमलाईपुर अदि ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत सचिव जयवीर सिंह राजपूत जो कि अपने आपको एक भाजपा के प्रतिनिधि का रिश्तेदार बताकर धौंस जताते है। पर उनकी ही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शमी खां सहित इकलहरा ग्राम प्रधान जायरा बेगम ने आवास जांच व विकास कार्य कराये जाने के नाम पर तय की गई धनराशि में से 40 हजार रु0 रिश्वत बतौर कार्यालय परिसर में लिए जाने का आरोप लागते हुए प्रधान शमी खा व जायरा वेगम ने मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा से शिकायत की थी। जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने दो लोगों की टीम गठित कर जांच रिपोर्ट देने को कहा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय व कायमगज बीडीओ राजेन्द्र प्रसाद को जांच सौंपी गयी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया की सचिव जयवीर को दण्डित करते हुए निलम्बित कर दिया गया है। रिश्वत के मामले की जांच चल रही है। बताते चले कि बीच बाजार शराब पीने व ब्लाक परिसर में खुलेआम रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
खबर का असर: भ्रष्टाचार के मामले में सचिव निलंबित
