सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

छिबरामऊ: कन्नौज नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित एस० पी० एल० आदर्श विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक रामपाल सिंह ने समस्त मेधावी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर हौसला अफजाई की।वहीं प्रधानाचार्य दीपक यादव ने प्रतियोगिता के जूनियर विंग में प्रथम स्थान प्राप्त अमन यादव, द्वितीय स्थान प्राप्त वैष्णवी व तृतीय स्थान प्राप्त आयूष6 यादव को माल्यार्पण कर पुरुस्कृत किया। वहीं सीनियर विंग में प्रथम स्थान प्राप्त अनुराग कुमार, द्वितीय स्थान प्राप्त खुशी राठौर व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मान्या वर्मा को माल्यार्पण कर पुरुस्कृत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है तथा अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है। आगे की शिक्षा तथा लक्ष्य के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए समाज का एक अच्छा इंसान बनना भी महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि उनके पिता किसान हैं या मजदूर हैं तो एक अच्छे मुकाम पर नहीं जा सकते। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र सिंह, अमित कुमार, यतेंद्र सिंह, मनीष पाल, दीपक कुमार, ऋषभ श्री वास्तव, अनीता प्रजापति, कृतिका चौहान, शिवानी राजपूत, प्रियांशी दुबे, सोनाली दुबे, प्रिया पाण्डेय, सलोनी राठौर, नम्रता, रिंकी, दिव्या, सोनम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *