दबंगों ने दंपत्ति को पीटा, थाने में दी तहरीर

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने दंपत्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
थाना क्षेत्र के ग्राम बराकेशव निवासी ब्रजपाल सिंह यादव व राजपाल यादव पुत्रगण स्व0 शिवराज सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि ८ मई को गांव के दबंग कौशलेन्द्र यादव पुत्र शिवराम सिंह, विपिन सिंह यादव पुत्र कौशलेन्द्र ने आकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बचाने आयी पत्नी संगीता को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गये। जिन्हे देखकर आरोपीगण भाग गये। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *