बेटी के व्यवहार से दुखी पिता ने सिर पटक कर दी जान

उन्नाव। एक विवाहित बेटी के दूसरे युवक से संबंध होने की जानकारी पर उसकी ससुराल गये पिता ने बेटी को खूब समझाया, लेकिन वह नहीं मानी जिससे क्षुब्ध होकर पिता ने सिर पटक पटक कर जान दे दी।

जनपद के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज में विवाहित बेटी के दूसरे युवक से नजदीकी पर पिता उसकी ससुराल गए और बेटी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इससे क्षुब्ध पिता ने जमीन पर कई बार अपना सिर पटका तो बेहोश हो गए।
लोग जब तक समझ पाते उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माखी थानाक्षेत्र के धोहा गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी अजगैन कोतवाली के एक गांव में ब्याही है। बेटी के उसके गांव (ससुराल) के ही एक युवक से नजदीकी है।
बेटी के परिवार में विवाद की सूचना पर पिता मंगलवार को ई-रिक्शा से बेटी के घर गया। उसे काफी समझाया लेकिन बेटी ने उसकी बात नहीं मानी। मामले में गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी बैठी लेकिन हल नहीं निकला। इससे क्षुब्ध पिता ने पहले ई-रिक्शा पर फिर जमीन पर कई बार सिर पटका। इससे वह बेहोश हो गए। लोग होश में लाने का प्रयास करने लगे लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *