रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी. विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है. इसके साथ ही विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे.

 दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। कल यानि 20 फरवरी को सुबह करीब 11.00 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। पहले यह कार्यक्रम शाम 4.30 बजे  के लिए प्रस्तावित था।

रेखा गुप्ता के घर में मनाया जा रहा जश्न

दिल्ली बीजेपी दफ्तर में पर्यवेक्षक तीन-चार के ग्रुप में विधायकों से अलग-अलग मिल रहे हैं. इस बीच विधायक रेखा गुप्ता के घर में जश्न मनाया जा रहा है.

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है. शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम होंगी. पार्टी के पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से एक-एक करके बात की, फिर रेखा गुप्ता के नाम की घोषण की. 27 साल बाद राजधानी में बीजेपी की वापसी हुई है.

लंबे सस्पेंस के बाद बुधवार शाम बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह बीजेपी के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि 27 साल बाद पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है.

विधायकों की बैठक में लिया गया फैसला

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ ने विधायकों से एक-एक कर बातचीत की और सभी की राय जानने के बाद रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई. इससे पहले मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे, लेकिन रेखा गुप्ता ने सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली. उनके नाम की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया और समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई.

रेखा गुप्ता की उपलब्धियां

रेखा गुप्ता ने अपनी सियासी सफर में महिला कल्याण, शिक्षा सुधार और सामुदायिक विकास पर फोकस रखा है. उन्होंने अपने क्षेत्र में स्विमिंग पूल, जिम, पुस्तकालय और सामुदायिक हॉल जैसी सुविधाओं दी हैं. इसके अलावा उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों की शुरुआत की. महिला भ्रूण हत्या और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियानों का संचालन किया. विधायक दल की बैठक में उनके नाम के ऐलान से पहले ही उनके घर में जश्न शुरू हो गया था. परिवार ने पहले ही दावा किया था कि रेखा ही सीएम बनेंगी. उधर,दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद, ओम प्रकाश धनखड़ और चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा का स्वागत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *