विद्यालय के ऑफिस का ताला तोडक़र इन्वर्टर, बैट्री व अन्य सामान चोरी

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गॉव कलाखेल प्राथमिक विद्यालय गिर्द कायमगंज में छुट्टी होने के बाद शिक्षक सहित बच्चे विद्यालय बन्द होने के बाद अपने घर चले गए। सुवह होने पर महिला सफाई कर्मी विद्यालय की सफाई करने के लिए पहुॅची, तो उसने विद्यालय का ऑफिस, किचिन खुला देख दंग रह गई। उसने सूचना प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार को दी। उन्होंने मौके पर पहुँचकर देखा कि चोरों ने ताला तोडक़र विद्यालय में चोरी की घटना को अन्जाम दिया। प्रधानाध्यापक मुकेश ने बताया की विद्यालय में रखे इन्वर्टर बैटरी, म्युजिक सिस्टम, वाई फाई, 50 किलो गेहूं, गैस सिलेन्डर, खेलकूद का सामान चोर चुरा ले गये। जिसकी लिखित सूचना पुलिस को दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *