रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 25000 पुलिस फोर्स तैनात

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज नए सीएम रेखा गुप्ता की ताजपोशी होगी. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 25 हजार से ज्यादा सुरक्षा फोर्स की तैनाती की गई है. अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं.

मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी- रेखा गुप्ता

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है. मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद देती हूं. मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी. मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक एक टाइम बाउंड के साथ काम करेंगे. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी. पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा.

दिल्ली की रेखा सरकार में ये 6 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

दिल्ली की नई सरकार में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *