प्रेमी युगल के संदिग्ध हालातो शव फांसी पर लटके मिले

उन्नाव। युवक और युवती का शव संदिग्ध अवस्था में पेड पर एक ही दुपट्टे से फंदे पर लटके हुए मिले । युवती कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। जिसकी परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन से लापता प्रेमी युगल गुरुवार सुबह पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। युवती के पिता ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बांगरमऊ कोतवाली के खारपुरवा गांव निवासी शोभना उर्फ सुमन (18) पुत्री रामसेवक निषाद का डेढ़ किलोमीटर दूर हसनापुर निवासी घनश्याम (21) पुत्र झब्बू निषाद से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

घनश्याम मुंबई में प्राईवेट नौकरी करता था, वह आता-जाता था। फोन पर दोनों से बातचीत होती रहती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले तैयार नहीं थे। घनश्याम 15 दिन पहले ही मुंबई से घर आया था। दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे। बालिग होने से दोनों भागकर शादी करने के लिये राजी थे । 17 फरवरी को दोनों घर से बिना बताए निकले और फिर घर नहीं आए।

परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता न चला। 18 फरवरी को युवती के पिता ने युवक पर बेटी को भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तलाश कर रही थी, तभी गुरुवार भोरपहर पांच बजे नद्दीपुरवा से हंसनापुर जाने वाले रास्ते पर नीम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से दोनों के शव लटके देखे गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा है ।वहीं घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया, कोतवाल फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *