दो बाइको की टक्कर में सिपाही की मौत

उन्नाव । दो बाइको की आपस में टक्कर से एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांस्टेबल मौके पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जनपद के बारासगवर थाने में तैनात 2019 बैच का सिपाही विकास कुमार ऊंचगांव पुलिस चौकी में तैनात था। बीती रात विकास कुमार ऊचगांव ड्यूटी पर जा रहा था। अभी वह परौरी पेट्रोल पंप धानीखेड़ा के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकास कुमार मौके पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिपाही विकास कुमार छज्जूपुरा दोयम मुरादाबाद का रहने वाला था। घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही दुर्घटना करने वाले बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वही पोस्टमार्टम होने के शव को पुलिस लाइन में सलामी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *