बिना विजन वाला है बजट-अखिलेश

 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट पर प्रक्रिया देते हुए कहा कि बजट युवाओं,किसानों और मध्यम वर्ग के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है,यह बिना विजन वाला बजट है।पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बजट में महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी नहीं है।सरकार के प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने के दावे की निंदा करते हुए उन्होंने कहा बजट बड़ा होने से कुछ नहीं होता है।सवाल यह है कि इसमें युवा,किसान और बेरोजगारों और महिलाओं को क्या मिला है।योगी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट बजट कम जुमला ज्यादा दिखाई पड़ रहा है।कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बजट की निंदा करते हुए कहा ने कहा कि बजट में अयोध्या के लिए कुछ भी नहीं किया गया।भाजपा सरकार द्वारा पेश बजट से युवाओं,किसानों, महिलाओं आम आदमी को निराशा हुई है।भाजपा ने बजट को इवेंट बना दिया है। इच्छाशक्ति से कमजोर सरकार जब बजट को जमीन पर खर्च ही नहीं कर पा रही है तो बजट का आकार और संख्या बढ़ाने का सिर्फ दिखावा और नाटक क्यों किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड नहीं है,दवाई नहीं है।स्कूलों में मास्टरों और कर्मचारियों की कमी है।प्रदेश का विकास सफर कर रहा है और सरकार बजट की संख्या बढ़ने में लगी है।बजट के माध्यम से सरकार सिर्फ हवा हवाई सपने दिखा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *