कार्यकारी जिलाध्यक्ष पर मिलावटखोर का आरोप

फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
रविकांत गुप्ता का इस्तीफा न मंजूर: आदेश अग्निहोत्री
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता ने कार्यकारी अध्यक्ष का बिना नाम लिखे हुए मिलावट खोरी का आरोप लगाते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया को भेजे गये इस्तीफा में रविकांत गुप्ता ने बताया कि जिले में प्रमुख कार्यों का निर्णय लेने के लिए जिलाध्यक्ष अधिकृत है। उसके बावजूद भी कार्यकारी अध्यक्ष अपनी मनमानी करते है और बिना बताये बैनरों पर सीधे जिलाध्यक्ष लिखने लगते है। इस अनैतिक कार्य का मैं विरोध करता हूं और सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। अब मैं स्वतंत्र होकर मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाऊंगा, क्योंकि जो मिलावट करता है वह व्यापारी नहीं है, वह लोगों की जिंदगियों में जहर घोल रहा है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने रविकांत गुप्ता का इस्तीफा न मंजूर करते हुए उन्हें पुन: पुराने पद नगर अध्यक्ष फतेहगढ़ पर कार्य करने के लिए पत्र जारी किया है। पत्र में उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर संगठन के कार्यों को देखने के लिए एक व्यापारी की जरुरत थी, तो अस्थायी रुप से जिला प्रतिनिधि रविकांत गुप्ता को बनाया था। प्रदेश नेतृत्व से बात होने के बाद रविकांत गुप्ता का अस्थायी रुप से बनाये गये जिला प्रतिनिधि का पद मुक्त करते हुए उन्हें पुन:नगर अध्यक्ष पद पर कार्य करने के लिए घोषणा करते हुए पत्र जारी किया है। जो लोग जिलाध्यक्ष का सम्मान करना नहीं जानते है और संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त है उन्हें शीघ्र पदमुक्त किया जायेगा। इस संबंध में कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि आदेश अग्निहोत्री द्वारा यह सब विवाद उत्पन्न कराया गया है। जबकि व्यापार मण्डल के संविधान में जिला प्रतिनिधि का कोई पद नहीं होता है, फिर भी उन्होंने यह गलत कार्य किया है। पहले मैंने जिनको पदाधिकारी बनाया था, तब आदेश अग्निहोत्री ने कोई विरोध नहीं किया। मेरे बढ़ते कद को वह देखना नहीं चाहते है और बिना बजह विवाद उत्पन्न करा रहे है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि जब रविकांत गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है तो उनकी संगठन में अब अपने आप में महत्वता समाप्त हो गयी है। साथ ही प्रमोद गुप्ता ने बताया कि जनपद में उपजे विवाद को समाप्त करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल दो-तीन दिन में स्वयं आ रहे है। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की गुटबाजी का विवाद सोशल मीडिया पर चल रहा है। व्हाट्सएप गु्रपों पर भी एक दूसरे पर आरोप लगाकर चैट जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *