मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सखुली मदनपुर निवासी जगरूप सिंह के पुत्र योगेश सिंह ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में दी गयी तहरीर में कहा कि प्रार्थी सुबह लगभग 9 बजे अपनी दीवाल पर प्लास्टर करवा कर रहा था, तभी पड़ोस के शैलेन्द्र सिंह, उमेश सिंह पुत्रगण श्रीकृष्ण जाटव ने प्लास्टर करने से मना किया और पीडि़त के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब पीडि़त ने गाली देने से मना किया तो शैलेन्द्र सिंह, उमेश सिंह पुत्रगण श्रीकृष्ण जाटव तथा दिलीप, प्रांशु, रोमिल पुत्रगण उमेश, रूपा पत्नी अनिल कुमार व पूजा, रीता पुत्री श्रीकृष्ण, श्रीकृष्ण पुत्र राम दयाल ने पीडि़त के साथ लात-घूसों व लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। जब पीडि़त को बचाने उसके पिता जगरूप सिंह तथा चाचा योगराज तथा भाई उदयवीर आये, तो शैलेन्द्र सिंह ने योगराज व जगरूप सिंह पर टकोरे से हमला कर दिया तथा शैलेन्द्र तथा उमेश सिंह ने दो फायर किए। एक गोली खंभे से टक्कराकर पीडि़त के चाचा की भौं से रगड़ती हुई निकल गई है। पीडि़त का परिवार भयभीत है। पुलिस उक्त घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया। मदनपुर चौकी इंचार्च रमेश सिंह ने बताया योगेश चौकी आया था, लेकिन उसने चौकी पर गोली चलने की घटना का जिक्र नहीं किया। जिसका वीडियो उन्होंने पूछताछ के समय बनाया। वह घटनास्थल पर भी गये तथा गोली चलने की कोई जानकारी नहीं मिली। दोनों पक्षों में मारपीट हुई तथा दूसरा भी घायल हुआ है। जिसकी तहरीर अभी नहीं मिली है।
दीवाल पर प्लास्टर करने का विरोध करने पर दबंगों ने टकोरे से बोला हमला, की फायरिंग
