मामूली बात पर दबंगों ने महिला व उसके ससुर को पीटा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मामूली बात पर दबंगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये ससुर को भी मारापीटा। घटना के संबंध में पीडि़ता ने दबंगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव नगला फार्म निवासी मन्जूदेवी जाटव उम्र 35 वर्षीय पत्नी रजनेश जाटव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि मेरी 2 वर्ष की बच्ची अनन्या ने अमरूद खाकर दयाराम के आगँन में फेंक दिया। इसी बात पर मीना देवी गाली-गलौज करने लगी। मन्जू देवी द्वारा गाली देने का विरोध किया गया, तो इसी बात पर मीना देवी पत्नी जयराम, मधू पत्नी अंकित, अवनीश, गोपाल पुत्रगण दयाराम आदि लोग मन्जू देवी को लात-घूसों व लाठी-डन्डों से मारने पीटने लगे। बहू को पिटता देख बीच बचाव के लिए आए ससुर गिरन्द पुत्र दलपत को भी उक्त लोगों ने लाठी-डन्डों व लात-घूसों से मारापीटा तथा टकोरे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मंजू देवी व ससुर गिरन्द का मेडीकल परीक्षण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *