फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शादी समारोह में फोटोग्राफी करने आये फोटोग्राफर की गेस्ट हाउस की पार्किंग से बाइक चोरी हो गयी। बाइक चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस संदर्भ में थाने पहुंचकर युवक ने तहरीर देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
थाना जहानगंज निवासी आदित्य कुमार पुत्र ग्रीश चन्द्र ने कादरीगेट थाने में दी तहरीर में दर्शाया कि वह 20 फरवरी को जहानगंज से मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस में फोटोग्राफी करने आया था। इस दौरान उसने बाइक संख्या यूपी 76एक्स/9217 को गेस्ट हाउस में खड़ी कर दी और फोटोग्राफी कार्य में लग गया। रात्रि २ बजे के समय देखा तो उसकी गेस्ट हाउस की पार्किंग में जिस स्थान पर बाइक खड़ी थी वहां खड़ी नहीं थी। काफी खोजबीन की पता नहीं चला। सीसीटीवी कैमरे को देखने पर पता चला कि एक युवक बाइक लेकर जा रहा है। युवक के अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।
