बाइक चोरी कर ले जा रहा युवक बोलेरो से टकाराया

बोलेरो सवार युवकों ने पीटा, पुलिस ने लिया हिरासत में
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मोबाइल सही करने आए युवक की मोबाइल शॉप से बाइक चोरी हो गयी। चोरी कर ले जायी जा रही बाइक बोलेरो से टकरा गयी। जिससे मारपीट हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ममरेजपुर निवासी हरिओम पुत्र अजय पाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को घर से मोबाइल सही कराने बाइक से कस्बा नवाबगंज के मोहम्मदाबाद रोड पर पीडब्ल्यूडी के सामने बने मोबाइल शॉप पर पहुंचे। बाइक खड़ी कर वह मोबाइल सुधरवाने लगे। जब मोबाइल सही हो गया, तो वह घर चलने को हुए। उन्होंने देखा कि उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। तब तक सूत्रों के मुताबिक चोरी की बाइक एक बोलेरो से टकरा गयी। जिस पर बोलेरो में सवार लोगों ने बाइक चालक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बाइक चला रहे युवक तथा बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचे। तब तक पीडि़त बाइक मलिक हरिओम को सूचना मिली कि तुम्हारी बाइक थाने में खड़ी है। तब वह जानकारी पर थाने पहुंचा और अपनी बाइक की तहरीर दी। तहरीर देने के बाद सभी लोग थाने में बैठे थे और गांव बघौना निवासी एक युवक पुलिस हिरासत में बैठा था। जिस पर बाइक मलिक ने बाइक चोरी करने का आरोप लगाया। जिसकी पंचायत थाने में चल रही थी। वहीं थाना पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जानकारी करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *