17 दिनों से लापता चौकीदार का तालाब में मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। 17 दिनों से लापता चौकीदार का तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव दीनदयाल बाग निवासी दुष्यंत कुमार राजपूत 5 फ़रवरी को लापता हो गये थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की। जिसका शव रविवार को घर के निकट तालाव मे मिला। वहीं मृतक के भांजे धर्मेंद्र ने बताया कि मामा दुष्यंत कुमार राजपूत पुत्र रोहणलाल का विवाह नहीं हुआ था।जो की 5 फरवरी की सुबह यह गायब हुए थे। जिसके 3 दिन बाद थाना पुलिस को सूचमा दी थी। तब से उनकी तलाश घर के लोग कर रहे थे। रविवार सुबह उनका आसपास के लोगों ने ही तालाब् में पड़ा हुआ शव देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कादरी गेट थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर चन्द्रिका प्रसाद, तथा चौकी प्रभारी कादरी गेट भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की जिसके बाद पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *