निषाद पार्टी ने मनायी संत गाडगे की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को पवन आयल मिल्स कम्पाउण्ड बढ़पुर में संत शिरोमणि बाबा संत गाडगे महाराज की जयंती मनायी गई। साथ ही गोष्ठी का आयोजन हुआ। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने संत गाडगे के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
अमरनाथ कश्यप ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज गौतम बुद्ध की भांती पीडि़त मानवता की सहायतार्थ तथा समाजसेवा के लिए उन्होने फरवरी 1905 को गृहत्याग किया। गाडगे दया, करूणा, मार्तभाव, सममेत्री, मानव कल्याण, परोपकार, दीनहीनों के सहायतार्थ आदि गुणों के भंडार बुद्ध के अवतार जैसे थे। वह गृहत्याग से लेकर 1917 तक साधक अवस्था में रहे। बाबूराम बाथम ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज द्वारा स्वच्छता एवं शिक्षा की बीड़ा उठाने के उपरान्त जो धन गांवों वालों से उन्हें प्राप्त होता था उसे वह सामाजिक विकास कार्य में लगाया करते थे। कैलाश शंकर कनौजिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर गाडगे के कार्यों को बताया और कहा कि उन्होंने चिकित्सालयों व छात्रावासों, गौशाला एवं धर्मशाला व विद्यालय का निर्माण कराया। इस मौके पर राजवती बाथम, जंगाली लाल बाथम, पूनम कश्यप, दुर्गेश कश्यप, देशराज कश्यप, अनिल वर्मा, जितेन्द्र कनौजिया, श्रीनिवास श्रीवास्तव, मुनेश चन्द्र मिश्रा, सुरेन्द्र पुजारी, इन्द्र कश्यप, सागर कश्यप, कुलदीप, मुनीश कश्यप, सुबोध कुमार कठेरिया, प्रदीप सक्सेना, सुरेश कश्यप, ज्ञानेन्द्र, आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो एफआरडीपी ३

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *