फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संत शिरोमणि गाडगे महाराज का जन्मोत्सव सर्व समाज द्वारा धूमधाम से भोलेपुर स्थित गेस्ट हाउस में मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय वीरेन्द्र सिंह यादव, विशिष्ठ अतिथि अपर आयुक्त जीएसटी पंकज के सिंह व भाजपा नेत्री मिथलेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, केके शंखवार, कपिल, सुषमा कठेरिया आदि ने कार्यक्रम में शामिल होकर विचार व्यक्त किये। पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, बीके चौधरी, जवाहर सिंह गंगवार ने विचार व्यक्त किये। संचालन रामनरेश मराल व वीरेन्द्र कठेरिया ने किया। सभा के अध्यक्ष पीपी सिंह व आयोजन सभा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कठेरिया एवं रविन्द्रनाथ दिवाकर ने कार्यक्रम सम्पन्न कराया। मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि सर्व समाज को एकत्र रहकर अपने समाज को शिक्षित एवं संगठित व संघर्ष करने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा संगठित रहकर ही कर सकते है। हम लोग कुरोतियों एवं अंधविश्वासों को त्यागे एवं महिलाओं को शिक्षित होने पर बल दिया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार दिवाकर, राहुल कनौजिया, दीपक माथुर, सोनेलाल, सुनील, दुर्गेश कुमार, नवनीत कुमार, खुशीराम, कृष्ण कुमार शंखवार, राजेश दिवाकर, देव कठेरिया, रमेश चन्द्र कठेरिया, अखिलेश कुमार कठेरिया, अतुल मराल, रामनरेश कठेरिया, प्रभुदयाल, गंगाराम, रामनाथ वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
सर्व समाज को एकत्र रहकर समाज को शिक्षित व संगठित करें: वीरेन्द्र सिंह यादव
