फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर निवासी 32 वर्षीय हेमराज पुत्र बाबूराम दिल्ली में ठेली पर सब्जी बेचने का कार्य करता था। बीते दिन वह दिल्ली से साले की शादी में शामिल होने परिवार के साथ आया था। हेमराज ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान हेमराज की पत्नी अपने मायके मेरापुर छदामी भोगांव मैनपुरी में थी। सुबह 6 बजे ग्राम प्रधान के भांजे राजेश ने 112 डायल को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुं्चे। फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी अल्का का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी विक्रेता फांसी पर झूला
