संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

मायके वालों ने हत्या कर फांसी पर लटकाने का लगाया आरोप
पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरु की जांच
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव कुआंखेड़ा के मजरा अलीगढ़ निवासी रजनी शाक्य उम्र 32 वर्षीय पत्नी दुर्गेश शाक्य का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष व कुआँखेड़ा चौकी इन्चार्ज जितेन्द्र कुमार ने जाँच पड़ताल कर मृतका के शव को फाँसी के फंदे से नीचे उतरवाकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतका के भाई जितेन्द्र पुत्र भगवान सहाय निवासी जखराई जनपद एटा ने बताया कि उसने अपनी बहन रजनी का विवाह सात वर्ष पूर्व दुर्गेश के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन दहेज की अतिरिक्त माँग को लेकर उसकी बहन को प्रताडि़त करते थे। आज उसके पति दुर्गेश, देवर और पिता ने रजनी का गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदेे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जितेन्द्र की तहरीर पर ससुरालजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *