ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव सत्तार नगर निवासी आमोद शाक्य उम्र 25 वर्षीय पुत्र जोगराज अपने मौसेरे भाई चमन पुत्र बीरबल निवासी चिलसड़ी को साथ लेकर बाइक द्वारा अपने पिता जोगराज को खाना देकर अतर खाँ की आरा मशीन खान पेट्रोल पम्प से वापस घर लौट रहा था, तभी गांव के निकट मरघट के पास पहुँचते ही आलू से भरे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आमोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा मौसेरा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 जितेन्द्र कुमार ने आमोद को मृत घोषित कर दिया। साथी चमन को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकडकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौत की सूचना पाते ही मृतक की मॉ सरोजा देवी सहित अन्य परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *