पत्नी से विवाद में सब्जी विक्रेता फांसी पर झूला

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर निवासी 32 वर्षीय हेमराज पुत्र बाबूराम जाटव ने सीलिंग फैन के कुंडे में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी अलका ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली से वापस लौटकर मेरे पास मायके ग्राम छदामी थाना मेरापुर में मंगलवार को भाई की शादी समारोह में शामिल होने आये थे। दस वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के थाना क्षेत्र छिबरामऊ में अपनी पैतृक जमीन को बेचकर ऊगरपुर रहने लगे थे। दिल्ली में वह सब्जी की दुकान पर काम करते थे। शनिवार को मुझसे झगड़ा कर ऊगरपुर चले आए और रविवार की बीती रात उन्होंने फांसी लगा ली। सुबह कुछ लोग मृतक हेमराज को खोजते हुए आए और पता चला कि मृतक हेमराज ने फांसी लगा ली है। मृतक की शादी 10 साल पूर्व हुई थी। पत्नी अलका, पुत्र विवेक 5 वर्ष, पुत्री दिव्यांशी 9 वर्ष तथा छोटा पुत्र अंश 2 वर्ष है। मृतक दो भाई था। जो दिल्ली में काम कर रहा है। सुबह 6 बजे ग्राम प्रधान के भांजे राजेश ने 112 डायल को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुं्चे। फिल्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी अलका का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *