ज्योति पब्लिक स्कूल का 21वां वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ज्योति पब्लिक स्कूल का 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
फतेहगढ़ के धन्सुआ स्थित ज्योति पब्लिक स्कूल व ज्योति पब्लिक स्कूल रूनी के 21वें वार्षिकोत्सव शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक राजकुमार प्रजापति व प्रधानाचार्य बबली प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों की प्रस्तुति देख दर्शकों की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थी। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा विद्यालय दिन पर दिन प्रगति की ओर बढ़ रहा है। अन्य विद्यालयों की तुलना में कम फीस पर उच्च स्तर की शिक्षा बच्चों को प्रदान की जा रही है। संचालन विपिन तिवारी ने किया। इस अवसर पर सह अध्यापक अर्चना राजपूत व शिवानी दुबे ने व्यवस्था देखी व बच्चों ने नाटक गायन व डांस प्रस्तुत किया तथा बच्चों को उपहार वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *