गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे व इंटरनेट कनेक्शन कराने के डीएम ने दिये निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौशाला आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में डीएम ने निर्देशित किया कि समस्त गौशालाओं में जरूरत के हिसाब से भूसा अभी क्रय कर लिया जाये, सभी गौवंश की ईअर टैगिंग करा ली जाये। सभी गौशालाओं में सी0सी0टी0वी0 कैमरे व इंटरनेट कनेक्शन कराया जाये। गौशालाओं में बन रही खाद की नीलामी कराई जाये, सभी गौशालाओं में चारे की बुआई कराई जाये व जिन गौशालाओं में विद्युत कनेक्शन नहीं है वहाँ कनेक्शन करा लिया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह, डी0एफ0ओ0, सी0ओ0 सिटी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *