फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में नौवां राष्ट्रीय सेमिनार क्रिया शारीर विभाग द्वारा दोष धातु मल मूलं हि शरीरम् विषय पर कल 13 मई शनिवार को आयोजित किया जाएगायह जानकारी देते हुए क्रिया शारीर की विभागाध्यक्ष प्रो0 डॉ0 अंजना दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी में स्टेट आयुर्वेदिक कालेज लखनऊ के प्रोफेसर डा0 रविन्द्र सिंह यादव तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर राजस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डा0 महेन्द्र प्रसाद मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के भावी चिकित्सकों को व्याख्यान देंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पेपर प्रेजेंटेशन के अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में नौवां राष्ट्रीय सेमिनार कल
