बीते एक साल से मानदेय न मिलने से परिवार पहुंचा भुखमरी की कगार पर
विकास खंड कार्यालय में दूसरे दिन धरना जारी, बीडीओ की बता रहे साजिश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पिछले एक वर्ष से मानदेय न मिलने से परेशान रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मचारियों ने दूसरे दिन विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारबाजी की।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के समस्त रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मचारियों को बीते एक सप्ताह से मानदेय नहीं मिला है। जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई आदि के साथ-साथ घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जब तक मानदेय नहीं दिया जाएगा तब तक वह लगातार धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष तथा मनरेगा कर्मचारियों ने बताया कि जब वह मानदेय की मांग करते हैं तभी उनका उच्च अधिकारी नवीनीकरण भी रोक देते हैं। जिससे आहत होकर सभी कर्मचारी अब शासन प्रशासन से आर पार की लड़ाई के मूड में बैठे हैं। वहीं मनरेगा कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने बताया कि इसमें विकास खंड अधिकारी की अह्म भूमिका है जिससे हमको मानदेय नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एपीओ मनरेगा गौरव दिवाकर, राहुल चंदेल, आलोक पाठक तथा रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सरजू यादव, विपिन कुमार, गुड्डी देवी, कर्मवीर राजपूत, नितिन कुमार ज्योराखन लालृ सहित समस्त विकास खंड क्षेत्र के रोजगार सेवक मौजूद रहे।
रोजगार सेवक व मनरेगा कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार को कोसा
