फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। ब्लाक बढ़पुर, ब्लाक शमशाबाद, ब्लाक कायमगंज में कार्यक्रम किया गया। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान उत्सव के रुप में 15 दिनों तक कार्यक्रम चलेगा। समस्त ग्राम पंचायतों व विकास खण्डों में डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावना एवं संविधान की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज में समानता और शिक्षा के महत्व पर बल दिया गया। बाबा साहेब द्वारा देश के प्रति किया गया कार्य आज भी देश को मजबूती प्रदान कर रहा है। भारतीय संविधान को विश्व का सबसे मजबूत संविधान माना जाता है। यह बाबा साहेब की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत दिलायी गई शपथ
