शौच गई किशोरी को अगवा कर आरोपी ने 13 दिनों तक किया दुष्कर्म

थाना पुलिस से की गई गुहार के बावजूद भी नहीं की गई रिपोर्ट दर्ज
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक नाबालिक किशोरी जो 3 अप्रैल की सुबह 6 बजे के करीब गांव के पास स्थित एक खेत में शौचक्रिया के लिए गई थी। जहां आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। काफी समय गुजरने के बाबजूद पुत्री जब वापस नहीं आई, तो परिजनों को आशंका हुई। परिजनों ने खोजबीन की। मगर कुछ पता नहीं चला। 11 अप्रैल की रात्रि को पता चला उसकी नाबालिक पुत्री जिसे थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी गोविंद पुत्र महावीर बहला-फुसलाकर साथ ले गया है और वो उसी के चंगुल में है। इस घटना की जानकारी होने पर पीडि़त ने जब आरोपी के परिजनों से पूछताछ की, तो आरोपी गोविंद के भाई सुनील, पिता महावीर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीडि़त पिता ने जब शमशाबाद थाना पुलिस से शिकायत की तो 15 अप्रैल को शमशाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग पुत्री को बरामद कर परिजनों के सुपर्द कर दिया। घटना की जानकारी नाबालिक पुत्री ने परिजनों को दी और जो कृत्य आरोपी द्वारा किया गया उसकी भी जानकारी मां को दी, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी द्वारा कई दिनों तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोपी ने धमकी देकर कहा अगर उक्त घटना का किसी के सामने खुलासा किया तो पीडि़ता के साथ परिजनों को जान से मार देंगे। पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया पीडि़त की गुहार के बाबजूद भी शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा न तो नाबालिग पुत्री का मेडिकल परीक्षण कराया गया और ना ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मजबूरन पीडि़ता को पुलिस अधीक्षक की शरण लेनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *