फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शराबी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पांचाल घाट निवासी अर्जुन श्रीवास्तव उम्र ३० वर्ष पुत्र राकेश श्रीवास्तव उम्र करीब ३० वर्ष पांचाल घाट पर खिलौनों की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह शराब पीने का आदी था। आये दिन शराब पीने को लेकर परिजनों से विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी वह शराब पीकर आया और उसने धोती से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर पत्नी गुड़ी व बच्चे रोहन व मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक करीब आठ साल से पांचाल घाट पर रहता था। दुकान के साथ-साथ व हलवाईगीरी का भी काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी इंचार्ज अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की तथा शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया। मृतक के दो भाई राहुल व करन बाहर नौकरी करते हैं। मृतक गंगुरिया थाना कलान जनपद शाहजहांपुर का निवासी था।
शराबी युवक फांसी पर झूला, पुलिस ने की जांच पड़ताल
